Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

अखिलेश ने BJP के नौ करोड़ पौधरोपण योजना को बताया झूठ

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार के एक ही दिन में नौ करोड़ पौधरोपण पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का नया झूठ है। इसके लिए जितनी जमींन चाहिए वह कहां है? एक हजार एकड़ क्षेत्र में 1.34 लाख वृक्ष लगते हैं। लगता है कि कागज पर ही पेड़ लगाकर अपना नाम दर्ज कराने का कारनामा भाजपा ने कर दिखाया है। उन्होंने दावा किया कि एक ही दिन में पांच करोड़ पौधे लगाने का रिकार्ड सपा शासन में हुआ था, जो गिनीज बुक में दर्ज है।  

लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ

पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार को आजमगढ़ से गोरखपुर तक ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओं’ साइकिल यात्रा करके आए 130 नौजवानों से मुलाकात की। कई अन्य जिलों के युवा भी उनसे मिले। सीतापुर से आए युवाओं ने बकाया गन्ना भुगतान करने में देरी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकार द्वारा राहत न पहुंचाने और इसके लिए पदयात्रा करने पर लाठीचार्ज होने की शिकायत की। कुछ महिलाएं भी मिलने आई जिनकी समाजवादी पेंशन बंद है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी साइकिल चलाकर समाज को बांटने वाली ताकतों से निबटेंगे। देश के सामने सन 2019 और 2022 का मौका है। इसमें चूकना नहीं है।

साइकिल यात्रा होगी

अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में भाजपा ने ऐसा केंद्र खोल रखा है जिसमें इस बात पर शोध होता है कि जनता को कैसे गुमराह किया जा सकता है, कौन से लुभावने सब्जबाग दिखाए जा सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मुख्तार अनीस, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल बलराम यादव, राजेन्द्र चौधरी एसआरएस यादव एवं अरविन्द कुमार सिंह उपस्थित थे। इससे पहले सुनील ठेकमा के संयोजकत्व में 6 अगस्त से 11 अगस्त, 2018 तक चली साइकिल यात्रा में शामिल युवा पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यह साइकिल यात्रा पांच जनपदों के 100 गांवों तक पहुंची। 

Related Articles

Back to top button