उत्तर प्रदेश

CM योगी ने सभी UP की बहनों की दिया राखी का ये बड़ा तोहफा…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बीते वर्ष की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा दिया है। सूबे में आज रात 12 बजे से महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री कर दी गई है। यह सुविधा कल रात तक जारी रहेगी। रक्षाबंधन पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते वर्ष की तरह इस बार भी बहनों को नायाब तोहफा दिया है। प्रदेश में आज रात 12 बजे से बहनों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में यात्रा नि:शुल्क कर दी गई है।

कल रात यानी रविवार रात 12 बजे तक उनके लिए यात्रा फ्री रहेगी। इससे बहने प्रदेश में किसी भी शहर में अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने बड़े आराम से और नि:शुल्क जा सकेंगी। महिला यात्री के साथ अगर पुरुष होंगे तो उन्हें टिकट लेना होगा। यही नहीं तय उम्र पांच साल से ऊपर 12 वर्ष तक की उम्र तक के बच्चे का नियमानुसार हॉफ टिकट और उससे ऊपर के पुरुषों को पूरा टिकट लेना होगा। यानी रक्षाबंधन पर्व के दिन पुरुषों को अपना किराया देना होगा।

जिन महिलाओं ने रक्षाबंधन के दिन बस से सफर करने के लिए एडवांस में टिकटें बुक करा रखी हैं। ऐसी महिलाओं के टिकट की धनराशि वापस की जाएगी।इस दौरान किसी यात्री को कोई असुविधा ना हो इसके लिए 24 से 29 अगस्त तक अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। उनके निर्देश पर परिवहन निगम ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को फ्री में यात्रा की घोषणा की है। प्रदेश में आज रात से बहनें बिना किराया दिए अपने भाइयों के पास जाकर राखी बांध सकेंगी। यह आदेश सभी बसों के जारी किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।

रक्षाबंधन के दिन बहनों को मुफ्त में सफर करने की सुविधा एसी से लेकर सामान्य सभी बसों में रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कल परिवहन निगम ने रक्षाबंधन के पर्व पर यूपीएसआरटीसी की एसी सहित सभी बसों में महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है।

बहनों के लिए यह सुविधा आज रात 12:00 बजे से 26 अगस्त की रात 12:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इससे पहले बीते वर्ष भी योगी आदित्यनाथ सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की थी। बीते वर्ष सरकार के ऐलान के बाद रक्षाबंधन के दिन करीब एक लाख महिलाओं ने प्रदेश में परिवहन निगम की बसों में सफर किया था। सावन की पूर्णिमा पर कल रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक पी गुरु प्रसाद ने बताया कि इस बार भी सीएम के आदेश पर बहनों को मुफ्त में बस से सफर करने का मौका मिलेगा। महाप्रबंधक (मुख्यालय) राजेश वर्मा ने बताया कि प्रदेश की सभी बसों में महिला यात्रियों की फ्री सफर पर सीएम की मंजूरी मिल गई है।  

Related Articles

Back to top button