LIVE TVMain Slideदेशप्रदेश

कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी से प्रदेश होगा समृद्ध -श्री रमाशंकर सिंह पटेल

प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा राज्य मंत्री श्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि किसान खुशहाल होगा तभी सभी के घरों में खुशहाली आयेगी इसके साथ ही प्रदेश खुशहाली एवं समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए अनेकों कार्यक्रम चला रही है। इससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास से प्रदेश में कृषि का विकास होगा।

आगामी 21 जनवरी 2021 तक चलने वाले किसान कल्याण मिशन से राज्य के 825 विकास खंडों में किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस दौरान किसानों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जायेगी।

ऊर्जा राज्य मंत्री श्री रमाशंकर सिंह पटेल आज मिर्जापुर जनपद के विकासखंड सिटी में कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत आयोजित किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान से किसानों को खेतीबाड़ी करने के उन्नत तौर-तरीके एवं नई तकनीक की जानकारी मिलेगी। इस दौरान किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।

प्रदेश भर में प्रगतिशील किसानों की मदद ली जाएगी तथा कृषि क्षेत्र में महिलाओं की पर्याप्त भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। इससे प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

ऊर्जा राज्य मंत्री ने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार किसानों के हितों का संवर्धन कर रही है। उत्तर प्रदेश में अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 27101 करोड़ रुपए की धनराशि किसानों को हस्तांतरित की गई।

साथ ही 36000 करोड रुपए से 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया गया। इसी प्रकार गन्ना किसानों को 1.15 लाख करोड़ रुपए गन्ना मूल्य का रिकॉर्ड भुगतान किया गया। न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर्गत खाद्यान्न की सरकारी खरीद पर किसानों को 60 हजार करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान किया गया।

रमाला चीनी मिल सहित प्रदेश भर में 20 चीनी मिलों का विस्तारीकरण एवं आधुनिकीकरण भी किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ भारी संख्या में किसान, क्षेत्रीय लोग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button