LIVE TVMain Slideट्रेंडिगदेश

लखनऊ के हुसैनाबाद में कलर म्यूजिकल फाउंटेन को देखे फ्री में नहीं देना होगा चार्ज

लखनऊ विकास प्राधिकरण के अभियंताओं ने पांच वर्षों से लंबित कार्य 10 दिन में पूरा कर दिया। पुराने लखनऊ के हुसैनाबाद में म्यूजिकल फाउंटेन अब आम जनता के लिए खुला रहेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसका लोकार्पण होने के बाद नियमित रूप से शाम छह बजे से शाम आठ बजे तक यह अलग-अलग शो चलेंगे। फिलहाल इसे देखने के लिए लोगों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। यहां लखनऊ की संस्कृति व ऐतिहासिक इमारतों के बारे में भी वाटर स्क्रीन बनाकर दिखाया जाएगा।

मुख्य अभियंता इन्दु शेखर ङ्क्षसह ने बताया कि सतखंडा व घंटाघर के बीच इस म्यूजिकल फाउंटेन को बनाया गया है। कलर म्यूजिकल फाउंटेन पर सात करोड़ बीस लाख रुपये खर्च आया है।

वहीं, आठ करोड़ रुपये आडियो व वीडियो के साथ वाटर स्क्रीन व अन्य पर व्यय आया है। वाटर स्क्रीन पर झिलमिलाते जादुई दरवाजे को 1837 में नवाज अली मोहम्मद शाह ने बनवाया था। यहां छोटा व बड़ा इमामबाड़ा, सतखंडा, क्लाक टॉवर के इतिहास को भी आडियो व वीडियो के जरिए बताया जाएगा।

Related Articles

Back to top button