LIVE TVMain Slideट्रेंडिगदेश

केन्द्रीय सीमा शुल्क कार्यालय में सीमा शुल्क दिवस का आयोजन प्रकृति से जुड़कर स्वस्थ एवं दीर्घायु बनें -डाॅ0 मृदुल मल्होत्रा

आज सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्त कार्यालय, लखनऊ एवं उत्तराखण्ड में ष्ब्नेजवउे इवसेजमतपदह त्मबवअमतलए त्मदमूंस ंदक त्मेपसपमदबम वित ं ेनेजंपदंइसम ेनचचसल बींपदष् विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में के0जी0एम0यू0 के एम0डी0 डाॅ0 मृदुल मल्होत्रा ने ‘‘स्वास्थ्य ही धन है’’ एवं कोविड-19 महामारी द्वारा उत्पन्न वर्तमान परिस्थितियां, उसके सम्बंध में जागरूकता एवं बचाव के उपायों पर बोलते हुए कहा कि को-वैक्सीन एवं कोविशील्ड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।

अपनी बारी आने पर आमजन इसे अवश्य लगवाएं। हमें स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा। सुबह उठकर हमें एक गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए। कुएं के पानी को उन्होंने सर्वोत्तम बताया।

कैल्शियम की कमी के कारण लोगों में हाइपोथायराइड रोग पाया जाता है। सूर्य की रोशनी में 45 मिनट तक अवश्य रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को व्यायाम व विटामिन-डी अवश्य ग्रहण करना चाहिए।

सरसों का तेल व गाय के घी का सेवन करना चाहिए। उन्होंने लोगों को प्रकृति से जुड़ने की अपील की जिससे व्यक्ति स्वस्थ एवं दीर्घायु रह सके।

आयुक्त सीमा शुल्क (निवारक) उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड श्री वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस पूरे विश्व भर में सीमा शुल्क सहयोग परिषद द्वारा 26 जनवरी 1953 को बु्रसेल्स में आयोजित उद्घाटन सत्र जिसमें 17 सदस्य देशों ने सहभाग किया था, के उपलक्ष्य में मनाया जाता है

क्योंकि देश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है, इसलिए 27 जनवरी 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती निहारिका लाखा, संयुक्त आयुक्त श्री शशांक कुमार यादव, मुख्य लेखा अधिकारी श्री अशोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button