मनोरंजन

शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन हो गया है। गुजराती थिएटर एक्टर और डायरेक्टर अरविंद जोशी ने आज 29 जनवरी को मुंबई के नानावटी अस्पताल में अंतिम सांस ली। हालांकि शरमन के पिता की मौत की वजह क्या है, इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है।

अरविंद जोशी के निधन से पूरे बॉलीवुड और थिएटर इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। वहीं एक्टर शरमन जोशी पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अरविंद के निधन पर एक्टर परेश रावल ने भी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उनकी मौत को भारतीय रंगमंच के लिए बड़ा नुकसान बताया है। परेश रावल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से पोस्ट कर लिखा है,’भारतीय रंगमंच को बड़ा नुकसान। बेहद दु:ख के साथ हम जाने-माने अभिनेता श्री अरविंद जोशी को अलविदा कहते हैं। एक स्टालवार्ट, एक बहुमुखी अभिनेता, एक निपुण थीस्पियन, ये वो शब्द हैं जो उनके प्रदर्शन के बारे में सोचते हुए मेरे दिमाग में आते हैं। शरमान जोशी और उसके परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदना। ओम शांति’।

अरविंद जोशी के बेटे शरमन जोशी की बात करें तो उन्होंने साल 1999 की फिल्म ‘गॉडमदर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। शरमन को इंडस्ट्री में काम करते हुए दो दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है। बावजूद इसके भी वो खुद को एक आउटसाइडर मानते हैं। वहीं अरविंद जोशी जाने माने गुजराती थिएटर आर्टिस्ट हैं। अरविंद की शादी एक्टर प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा से हुई थी।

Related Articles

Back to top button