व्यापार

सोने की कीमत में एकबार फिर दर्ज हुई बड़ी गिरावट, जानिए क्या है भाव

सोमवार से हो रही शादी की शुरुआत से पहले आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत में एकबार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत गिरकर 46,847 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। शुक्रवार को सोना 661 रुपए की गिरावट के साथ 46,847 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पहले गुरुवार को सोना 47,508 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं बुधवार को सोने का भाव 47,576 रुपये प्रति 10 ग्राम था। मंगलवार को सोना 48045 रुपये तक पहुंच गया था। जबकि सोमवार को सोने की कीमत 46,877 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

इसके साथ ही शुक्रवार को चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी भी 347 रुपये की गिरावट के साथ 67,894 रुपये प्रति किलो ग्राम पर बंद हुआ। जबकि गुरुवार को चांदी का भाव 68,241 रुपये प्रति किलो था। वहीं बुधवार चांदी का भाव 68,884 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इससे पहले मंगलवार को चांदी 69,667 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। वहीं सोमवार को चांदी 68,391 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शुक्रवार को सोना की कीमत में गिरावट देखी गई। शुक्रवार को सोना 1,815 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 26.96 डॉलर प्रति औंस पर लगभग नहीं बदली।

गौरतलब है कि सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है। सोना एक बार फिर से नरमी की ओर बढ़ रहा है। इस तरह सोना अपने उच्चतम भाव से 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से काफी नीचे है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से तकरीबन 10000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button