देश

देश में अब तक इतने लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, स्वास्थय मंत्रालय ने जारी किए आकड़े

देश में हेल्थ एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स को अब तक कोरोना वैक्सीन 1.14 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी हैं। यह जानकरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। सोमवार शाम छह बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, 75,40,602 स्वास्थ्य कर्मियों और 38,83,492 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को 2,44,071 सत्रों में वैक्सीन की 1,14,24,094 खुराकें लगाई गई हैं।

मंत्रालय ने बताया कि 64,25,060 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है, जबकि 11,15,542 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी डोज़ दी गई है। वहीं फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीके की पहली खुराक लगाई गई है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत गत वर्ष 16 जनवरी को की गई थी। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई थी। दो फरवरी से अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को भी वैक्सीन लगाई जाने लगी है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के 38वें दिन सोमवार शाम छह बजे तक वैक्सीन की कुल 3,07,238 खुराकें दी गई हैं।

सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने सोमवार को कोरोना के टीके लगाए। चार राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश–लक्षद्वीप, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान–ने पहली खुराक के लिए पंजीकृत स्वास्थ्य एवं अंग्रिम पंक्ति के 75 फीसदी से अक कर्मियों को वैक्सीन लगा दी है। आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने पहली डोज़ के लिए पंजीकृत 75 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगा दी है। इनमें बिहार, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button