भाजपा में संगठन सर्वोपरि, यहां कार्यकर्ता भी बन सकता प्रदेश अध्यक्ष : पंकज चौधरी

अयोध्या। सोमवार को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में अयोध्या में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जिले की सीमा राम सनेही घाट से लेकर अयोध्या धाम के श्रृंगार हाट तक पूरा मार्ग भाजपा की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का सजीव उदाहरण बना रहा। सड़क के दोनों ओर लगे होर्डिंग, बैनर, भगवा ध्वज और पार्टी के झंडे वातावरण को पूरी तरह उत्सवमय बना रहे थे।
प्रदेश अध्यक्ष के काफिले के साथ हजारों वाहनों की लंबी कतारें चल रही थीं, वहीं निर्धारित 28 स्वागत स्थलों के अतिरिक्त दर्जनों स्थानों कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। कई स्थानों पर जेसीबी मशीनों से पुष्पवर्षा की गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। स्वागत के दौरान बटुक ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन, शंखनाद तथा घंटा-घड़ियाल की गूंज से पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर उठा।
मार्ग में बनाए गए मंचों पर स्थानीय लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर स्वागत कार्यक्रम को और भी रंगारंग बना दिया। कई स्थानों पर पुष्पों से ‘वंदे मातरम्’, ‘जय सियाराम’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत संदेश उकेरे गए थे। इसके साथ ही दर्जनों तोरण द्वारों ने स्वागत की भव्यता को और बढ़ा दिया। कई स्थानों पर 51 किलो की माला व स्मति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रति पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया। कार्यकर्ताओं के जोश, अनुशासन और समर्पण ने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी पूरी तरह संगठित है। जिले की सीमा रामसनेही घाट पेट्रोल पंप पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक रामचंदर यादव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह तथा जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम स्वागत हुआ। इसके बाद महानगर सीमा में प्रवेश करते ही सहादतगंज ब्रिज के पास विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह की अगुवाई में अभिनंदन किया गया।
रूदौली विधानसभा क्षेत्र में विधायक रूदौली के संयोजन में वीपी मवई के पास मंदिर, कुड़ा सदाब स्थित अम्बेडकर प्रतिमा तथा अख्तियारपुर मोड़ (लोहियापुल) पर स्वागत किया गया। चौधरी चरण सिंह द्वार महोली पर पूर्व विधायक शोभा सिंह, सत्ती चौरा पर कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, कांटा चौराहा पर पूर्व सांसद विनय कटियार व सत्य प्रकाश वर्मा ने स्वागत किया।
मुबारकगंज चौराहा पर विधायक पल्टू राम, रामखेरन पाण्डेय, धीरू सिंह, मुकेश सिंह, श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष ददन मिश्र एवं आरती तिवारी मौजूद रहीं। रौनाही टोल प्लाजा पर विधायक मिल्कीपुर चन्द्रभानु पासवान, मगलसी चौराहा पर पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी ‘खब्बू’, हरिपुर जलालाबाद में जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह व ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह, उदय धर्म कांटा कोटसराय पर विधायक गोसाईगंज अभय सिंह ने स्वागत किया।
त्रिमूर्ति होटल पर गोण्डा संगठन व केन्द्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, सांसद प्रतीक भूषण सिंह, विधायक करन भूषण सिंह, प्रेमनारायण पाण्डेय, अजय सिंह, वाबन सिंह, अमरेश शुक्ला व प्रभात वर्मा, गरुड़ द्वार पर अम्बेडकर नगर संगठन, विधायक धर्मराज निषाद व एमएलसी हरिओम पाण्डेय ने अभिनंदन किया। सहादतगंज चुंगी पर कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह, सहादतगंज हनुमानगढ़ी पर पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, कचेहरी पर अधिवक्ता एसोसिएशन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा (बस स्टेशन के निकट) पर पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय ‘बादल’, पुलिस लाइन तिराहा पर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ‘टिल्लू’, रिकाबगंज चौराहा पर अमल गुप्ता व व्यापारी समाज, नियावां चौराहा पर मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर व करियप्पा मंडल, गुदड़ी बाजार में हेमंत जायसवाल व देवकाली मंडल, रीडगंज आंख अस्पताल तिराहा पर युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, जलकल विभाग कार्यालय के सामने क्षेत्रीय मंत्री मणीन्द्र पाण्डेय, उदया चौराहा पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, निषाद राज चौराहा पर पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, मुकेश तिवारी व अयोध्या मंडल के कार्यकर्ता, श्री राम चिकित्सालय के सामने पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य द्वार पर पूरा मंडल के कार्यकर्ता, संस्कृत महाविद्यालय के सामने संजय शुक्ला तथा हनुमानगढ़ी तिराहा श्रंगारहाट पर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। अन्य स्वागत करने वालों में शक्ति सिंह, जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय अशोक कसौधन राधेश्याम त्यागी, राम मोहन भारती, अखंड सिंह डिम्पल, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, परमानंद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी, कप्तान सिंह, दिनेश वर्मा, करुणाकर पांडे, शिव गोविंद पांडे, अभय सिंह, हरभजन गौड, बाबूराम यादव, शिक्षक नेता वीरेन्द्र बहादुर सिंह, देवेश तिवारी, शिवम सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों शामिल रहे।
कांटा चौराहे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ता के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण का सम्मान होता है और बूथ स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुंच सकता है। यह विशेषता किसी अन्य राजनीतिक दल में देखने को नहीं मिलती
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अन्य पार्टियों में नेतृत्व एक ही परिवार तक सीमित रहता है, जहां वही लोग बार-बार अध्यक्ष और पदाधिकारी बनते हैं, जबकि भाजपा में संगठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी भावना के साथ पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से ही भाजपा निरंतर मजबूत हो रही है और आगे भी ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी।
इनसेट-
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में जेब कतरों की रही चांदी
-अयोध्या आगमन पर रास्ते में हो रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में जेब कतरों नें अपना काम किया बाराबंकी में विवेक वर्मा का 80 हजार नकद पर्स और मोबाईल, पेट्रोल पम्प गंगरेला में सुरेश मिश्रा का 16000 रूपया पर्स सहित चोरी करने के बाद 4 किलोमीटर आगे बीपी मवई की सभा के निकट पर्स फेंका, बीपी मवई की सभा में रायपुर निवासी ननकू यादव का 6000 रुपया नकद चोरी 96 हजार रुपये पिन्टू



