Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबर

भाकियू का पुलिस पर लापरवाही का आरोप, कार्रवाई न हुई तो आंदोलन तय

सिद्धौर-बाराबंकी। असंद्रा कोतवाली में दर्ज शिकायतों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने शुक्रवार को पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी। संगठन ने पांच बिंदुओं वाला ज्ञापन सौंपते हुए 23 फरवरी को घेराव का ऐलान किया है।
ब्लॉक अध्यक्ष राममदन रावत ने कहा कि क्षेत्र के दो मारपीट मामलों में पुलिस की निष्क्रियता से पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। श्रवण यादव और संतोष तिवारी के प्रकरण में अब तक मुकदमा दर्ज न होना गंभीर विषय है।
किसान नेताओं ने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली का घेराव करेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रवेश यादव, वीरेंद्र तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button