LIVE TVउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

बहुचर्चित जिम धर्मांतरण कांड में पुलिस ने दाखिल किए 6 हजार पेज की चार्जशीट, 10 आरोपी जेल में

मीरजापुर(आरएनएस )। जिम में लड़कियों को ब्लैकमेल कर धर्मांतरण कराने के सनसनीखेज मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में 6 हजार पेज का आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। दरअसल, यह पूरा मामला मीरजापुर शहर के उन पांच 5 जिमों से जुड़ा हुआ है जहां लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें प्रेम जाल में फंसाया जाता था। इसके बाद उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था। आरोपियों पर अवैध वसूली और धर्मांतरण कराने का भी आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जिला जज पहले ही सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर चुके हैं। 

पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिम में आने वाली लड़कियों और महिलाओं को टारगेट कर यह पूरा खेल चलाया जा रहा था। 6 हजार पेज की चार्ज शीट में कई अहम सबूत शामिल किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिम में लड़कियों को ब्लैकमेल कर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया गया था। मामले में अबतक 11 आरोपियो को भेजा जा चुका है जेल जिम में जाने वाली लड़कियो से दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसा कर अवैध वसूली और धर्मांतरण का होता था खेल, लड़कियों और महिलाओ का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे। मामले में जिला जज पहले ही आरोपियों की जमानत खारिज कर चुके है। इस मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में  6 हजार पेज का आरोप पत्र दाखिल किया है।

Related Articles

Back to top button