
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता ग्राम असनहवा, थाना इकौना, जनपद बहराइच के निवासी कामरेड बीरेन्द्र का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया था । कामरेड बीरेन्द्र पिछले 40 वर्षों से सक्रिय रूप से किसान आंदोलन की राजनीति से जुड़े रहे । जिनकी अंत्येष्टि में उनके निवास पर सम्मिलित होकर श्रावस्ती एवं बहराइच जिले के कामरेड साथियों ने कामरेड बीरेन्द्र को अंतिम बिदाई दी थी ।
इसी परिप्रेक्ष्य में आज 29 जून को उनके निवास पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी बहराइच के जिला मंत्री सिद्धनाथ श्रीवास्तव के संयोजन में एक शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जहां बहराइच एवं श्रावस्ती के साथियों ने सभा में पहुंचकर अपने वरिष्ठ साथी की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
शोक सभा में कामरेड सिद्धनाथ श्रीवास्तव जिला मंत्री बहराइच, कुलेराज यादव अखिल भारतीय नौजवान सभा, कल्लू सिंह चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष खेत मजदूर यूनियन, अभिषेक श्रीवास्तव, आयुष पाल स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, सालिकराम विशेश्वरगंज, छेदीलाल मौर्य किसान सभा, उमेश कुमार नौजवान सभा, राकेश जायसवाल, प्रहलाद तिवारी आदि कार्यकर्ता लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
सभा में वक्ताओं ने कामरेड बीरेन्द्र को किसान-मजदूर आंदोलन का समर्पित सिपाही बताते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया ।



