बड़ी खबरविदेश

इजराइल में बोनफायर फेस्टिवल के दौरान मची भगदड़, 12 से ज्यादा की मौत, 100 से अधिक घायल

नई दिल्ली: इजराइल में बड़ा और दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां धार्मिक बोनफायर फेस्टिवल के दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में 12 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। जबकि 100 ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है।

जानकारी के मुताबिक बोनफायर फेस्टिवल के दौरान माउंट मेरन में स्टेडियम की सीटें टूट कर गिर पड़ीं। इसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई। भगदड़ में जो 100 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए छह हेलीकॉप्टर बुलाना पड़ा।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस घटना को बड़ी आपदा करार दिया। उन्होंने कहा कि हम लोगों की बेहतरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

आपको बता दें कि यह हादसा वहां हुआ है जहां मौजूद गुंबद को यहूदी दुनिया के सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है। यहा हर साल एक वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम बोनफायर फेस्टिवल का आयोजन किया गया। हजारों अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स यहूदी वार्षिक स्मरणोत्सव के लिए दूसरी शताब्दी के संत रब्बी शिमोन बार योचाई की कब्र पर एकत्रित हुए थे। यहां रात भर प्रार्थना और डांस हो रहा था।

स्थानीय पुलिस-प्रशासन के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग सीढ़ियों पर फिसल गए। इसके बाद एक-एक कर लोग एक दूसरे पर गिरते चले गए, जिसके बाद भगदड़ मच गई।

Related Articles

Back to top button