LIVE TVMain Slideखबर 50देश

मुख्यमंत्री ने तहसील कालपी, जनपद जालौन में यमुना नदी में 02 युवकों के डूबने से हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने तहसील कालपी, जनपद जालौन में यमुना नदी में 02 युवकों के डूबने से हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
     मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को दिवंगतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घटना में बचाए गए 03 युवकों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था के प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं।
     ज्ञातव्य है कि राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तहसील कालपी, जनपद जालौन में यमुना नदी में 05 युवकों के डूबने की घटना संज्ञान में आयी, जिसमें 02 युवकों की डूबने से मृत्यु हो गयी तथा 03 युवकों को बचाया गया है।  

Related Articles

Back to top button