LIVE TVMain Slideदिल्ली एनसीआरदेशमहाराष्ट्र

दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू, मुंबई में भी लग सकता है..

देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना का नया और अधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन भी तेजी से फैल रहा है और हालात जल्द ही तीसरी लहर की ओर इशारा कर रहे हैं। इसी के साथ दुनिया भर के देशों के साथ भारत में भी प्रतिबंधों के दौर की फिर से शुरुआत हो गई है। दूसरी लहर की तरह इस बार भी राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित दिख रहे हैं। 

दिल्ली सरकार ने ओमिक्रॉन के मामलों के तेजी से प्रसार के बीच मंगलवार को सप्ताहांत पर कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि  शनिवार और रविवार को कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी सरकारी कर्मचारी घर से काम करेंगे। निजी कार्यालयों को 50 फीसदी की क्षमता के साथ काम करने की अनुमति दी गई है। 

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को कहा कि अगर शहर में कोरोना के मामले 20 हजार का आंकड़ा पार कर जाते हैं तो यहां केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार लॉकडाउन लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई नहीं चाहता कि लॉकडाउन लगे, अगर लॉकडाउन फिर से लगा तो यह सबको बुरी तरह प्रभावित करेगा। लेकिन अगर कोविड के मामले 20 हजार से ऊपर डाते हैं तो लॉकडाउन लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button