प्रदेशमध्य प्रदेश

सड़क हादसे में प्लाटून कमांडर सहित 2 की मौत, 2 अन्य गंभीर घायल

भोपाल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्लाटून कमांडर सहित 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक भोपाल के रातीबढ़ थाना इलाके में सीहोर रोड पर ये सड़क हादसा हुआ। यहां बीयर फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में प्लाटून कमांडर सहित 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम सागर व अशोक बताए जा रहे हैं। हादसे में 2 अन्य लोग भी गंभीर रुप से घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति कोमा में है। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button