Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबर

प्रदेश में अब तक 60.04 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2022-23 में सीधे खरीद करते हुए, विभिन्न धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 6004475.60 मीट्रिक टन धान खरीद कर ली गयी है। इस योजना के तहत अब तक 974202 किसानों को लाभाविन्त किया गया है और 10798.528 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।
      खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 28838 मीट्रिक टन धान खरीद हुई है। क्रय हेतु प्रदेश में खाद्य विभाग व विभिन्न क्रय एजेंसियों द्वारा 4431 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक लगभग 86 प्रतिशत खरीद की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button