मध्य प्रदेश

मीनाक्षी ने पूछा राम मंदिर बनना चाहिए या नहीं, जफर बोले हां

कांग्रेस नेता चीन और पाकिस्तान के प्रवक्ता की तरह काम कर रहे हैं। राफेल डील मामला चूंकि कोर्ट में है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा। डील की कीमतों का खुलासा करने से पाकिस्तान और चीन जैसे राष्ट्रों को फायदा मिलेगा।

भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने राफेल डील के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर यह बात शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कही। अयोध्या में मंदिर निर्माण पर भाजपा का क्या रूख है? पूछने पर लेखी ने सवाल साथ बैठे भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम की ओर बढ़ा दिया। जफर से लेखी ने पूछा- ‘क्यों जफर, राम मंदिर बनना चाहिए या नहीं?’ इस पर जफर ने कहा- ‘हां बनना चाहिए।’ लेखी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि नाथ के हालिया ट्वीट से साफ होता है कि कांग्रेस महिलाओं को सजावट की वस्तु समझती है। भाजपा में महिलाओं को कम संख्या में टिकट दिए जाने पर लेखी ने कहा कि विजय की संभावना के आधार पर चुनाव में प्रत्याशी बनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button