LIVE TVउत्तर प्रदेशखबर 50देशबड़ी खबर

जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनी गई जन समस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

बहराइच । पुलिस अधीक्षक महोदय विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि प्रकरणों की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करते हुए उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। साथ ही निर्देश दिये गये कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे आमजन को प्रभावी राहत मिल सके।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर  आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button