उत्तराखंड

जीजा और साली ने प्रॉपर्टी के लिए कर दी सौतेली मां की हत्‍या, जानिए पूरा मामला

प्रॉपर्टी के लिए आदमी इस हद तक चला जाएगा आपने सोचा नहीं हो गया। जीजा और साली ने प्रॉपर्टी के लिए सौतेली मां को मौत के घाट उतार दिया। जब लोग एकत्र हुए तो मृतका की छह साल की बेटी ने सारा राज खोल दिया। पुलिस ने जीजा और साली को हिरासत में ले लिया है।

मामला रुड़की के कोतवाली गंगरार क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव का है। यहां संजो देवी (40 वर्ष) की छह साल पहले राजेंद्र नाम के व्‍यक्ति से दूसरा विवाह हुआ था। दोनों के पहले से ही दो दो बच्‍चे है। संजो देवी के दो बच्‍चे (काजल और लड्डू) और राजेंद्र के दो बेटियां (सिम्‍मी और नेहा) हैं। सिम्‍मी का सचिन नाम के लड़के से विवाह हुआ है। वे भी संजो के घर में रह रहे थे। करीब दो साल पहले राजेंद्र का निधन हो गया था। इसके बाद से ही सचिन के दिमाग में यह षड्यंत्र चल रहा था।

बीती रात सौतेली बेटी नेहा और दामाद सचिन ने तकिये से संजो देवी को मौत के घाट उतार दिया। यहां सब काजल ने देख लिया। जिस पर उन्‍होंने उसे किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सोमवार सुबह नेहा ने आस-पड़ोस लोगों को बुलकार कहा कि उसकी मां की हार्टअटैक आया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब वहां लोग एकत्र हो ग तो काजल ने सारा सच उगल दिया। जिस पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सचिन और नेहा को हिरासत में ले लिया है। साथ ही शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

छह साल की काजल ने खोला राज

छह वर्षीय काजल ने बताया कि उसके सौतेले जीजा सचिन ने उसकी सौतेली बहन नेहा ने बीती रात साथ मिलकर मम्मी (संजो देवी) के मुंह पर तकिया रखकर मार दिया। जब वह बचाने लगी तो उसे धक्का दे दिया। दोनों ने उसे धमकी भी दी कि यदि उसने बताया तो वह उसे भी मार देंगे।

Related Articles

Back to top button