दिल्ली एनसीआरप्रदेश

दिल्ली-एनसीअार में आज और कल आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार

राजधानी में रविवार और सोमवार को आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उमस और भीषण गर्मी के बीच मौसम में आने वाले इस बदलाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट होगी। 

इधर, शनिवार को भी दिल्ली वालों को तेज धूप से राहत नहीं मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, पिछले दिनों की तुलना में शनिवार का दिन कम गर्म रहा। मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार को आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

ऐसे में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान में भी शनिवार की तुलना में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहने के आसार हैं। लेकिन, बुधवार से गर्मी बढ़ने लगेगी। तापमान में यह बढ़ोतरी धीरे-धीरे होगी, लेकिन सप्ताहांत तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा। हालांकि, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक ही बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button