देश

रेलयात्रियों को अब चारबाग रेलवे स्टेशन की दीवारों पर अवध की धरोहर व ऐतिहासिक इमारतों से रूबरू होने का मौका

रेल  में सफ़र करने वाले   यात्रियों को अब चारबाग रेलवे स्टेशन की दीवारों पर अवध की धरोहर व ऐतिहासिक इमारतों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। इसके लिए रेलवे ने 25 ऐतिहासिक इमारतों के चित्र स्टेशन की दीवारों पर लगा दिए  हैं।

यह काम बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट डिपार्टमेंट के पूर्व छात्रों ने  किया है। उन्होंने मशहूर कथक गुरू मुन्ना लाल, पं. बिरजू महराज, सितारा देवी व मालविका मित्रा को भी दीवारों पर स्थान दिया है।

वहीं ऐतिहासिक इमारतों में हुसैनाबाद घंटाघर, जीपीओ, सतखंडा, रूमी दरवाजा, अम्बेडकर उद्यान, कैसरबाग पैलेस, बेगम हजरत महल पार्क व विधान भवन के चित्रों को भी  शामिल किया गया है। चित्रों के साथ ही उनके बारे में जानकारी भी दी गई है।

Related Articles

Back to top button