मनोरंजन

संगीतकार खय्याम का 92 वर्ष की उम्र में निधन , अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे बॉलीवुड सितारे

हिंदी सिनेमा  के जानेमाने  संगीतकार खय्याम  का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। इस संगीतकार ने सोमवार की रात फिल्म इंडस्ट्री के साथ इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ‘कभी कभी और ‘उमराव जान जैसी फिल्मों को अपने सदाबहार संगीत से सजाने वाले खय्याम 92 वर्ष के थे।

 

आपको बता दें कि खय्याम साहेब के अंतिम दर्शन की शुरुआत दक्षिणा पार्क सोसायटी में स्थित उनके घर पर सुबह 10 बजे से  शुरू हो गई है। आज [मंगलवार ] राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार मोहम्मद जाहिर हाशमी का अंतिम संस्कार  शाम को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इसी बीच खय्याम साहेब के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड सितारे उनके निवास स्थान पर पहुंच रहे हैं।

 

खय्याम साहेब के अंतिम दर्शन के लिए और उन्हें श्रध्दाजंली देने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन, एक्टर रजा मुराद, गायक सोनू निगम गुलज़ार साहब उनके निवास स्थान पर पहुचे |

आपको बता दें कि खय्याम साहेब ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में अपना संगीत दिया है. इनमें ‘आखिरी खत’, ‘कभी-कभी’, ‘त्रिशूल’, ‘नूरी’, ‘बाजार’, ‘उमराव जान’ और ‘यात्रा’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इस संगीत रत्न के नाम कई अवॉर्ड भी किए गए हैं। उन्हें 2007 में संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड और साल 2011 में पद्म भूषण जैसे सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button