विदेश

आदिवासियों की आपसी लड़ाई में 37 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा जख्मी

सूडान के पूर्वी क्षेत्र में आदिवासियों के दो गुटों के बीच लड़ाई में 37 लोगों को मार दिया गया है , जबकि 200 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए है । यह संघर्ष किस कारण से हुआ, इसका पता नहीं चल सका। दो गुटों के बीच संघर्ष बीते एक हफ्ते से हो रहा था, सोमवार को मरने वालों की संख्या कितनी है पता चला |

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह खूनी संघर्ष बानी अमेर और नुबा आदिवासी समुदाय के बीच हुआ था। देश की नवगठित सोवेरिन काउंसिल  ने लाल सागर राज्य के गवर्नर को बर्खास्त कर दिया। साथ ही संघर्ष के बाद राज्य में आपातकाल घोषित कर दिया गया।

 बाढ़ में 60 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

वहीं आपको बतादे कि सूडान में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक बाढ़ से देशभर में 60 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 100 से ज्यादा लोग  घायल हो गये हैं। 900 से ज्यादा घर गिर गए हैं जबकि 32 हजार से ज्यादा परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

Related Articles

Back to top button