Main Slideबड़ी खबरविदेशव्यापार

ट्रंप के वार्ता रद्द करने पर रूस की शरण में पहुंचा तालिबान

तालिबा अमेरिका से अफगानिस्तान को लेकर शांति वार्ता रद्द होने के बाद अब रूस की शरण में पहुंच गया है।तालिबान के एक प्रतिनिधिमंडल ने शांति प्रक्रिया पर हालिया प्रगति के संबंध में रूस के विशेष राजदूत जमीर काबुलोव से राजधानी मास्को में चर्चा की।समाचार एजेंसी तास ने कतर स्थित तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद सोहेल शाहीन के हवाले से कहा,’प्रतिनिधिमंडल मास्को में है।अफगानिस्तान में हम शांति प्रक्रिया की हालिया प्रगति पर चर्चा करने के लिए काबुलोव से पहले ही मुलाकात कर चुके हैं।’मास्को में वार्ता के दौरान तालिबान के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वह वाशिंगटन के साथ वार्ता करने के लिए तैयार है।

रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि मॉस्को मानता है कि तालिबान और अमेरिका के बीच बातचीत बहाल होनी चाहिए।रूसी पक्ष ने अमेरिका और तालिबान के बीच वार्ता बहाली की जरूरत पर जोर दिया।

तालिबान का अमेरिका के साथ वार्ता के प्रयास नाकाम होने के बाद तालिबान की यह पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा है।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुल्ला शेर मोहम्मद स्टानिकजई कर रहा है।ट्रंप ने पिछले सप्ताह शनिवार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड को तालिबान से वार्ता रद्द करने की घोषणा कर दी थी। ट्रंप ने काबुल में करीब दो सप्ताह पहले हुए आतंकी हमले के बाद तालिबान से वार्ता रद्द करने का फैसला किया था।

इसके दौरान,शनिवार को अफगानिस्तान के अधिकारियों ने कहा कि देश में अगले महीने आम चुनाव संपन्न कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है।राष्ट्रपति के प्रवक्ता सादिक सेदिकी ने कहा कि तालिबान के साथ आधिकारिक शांति वार्ता राष्ट्रपति चुनाव के बाद ही संभव हो सकता है।

Related Articles

Back to top button