Main Slideदेश

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी ने स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी को छोड़ा पीछे,प्रतिदिन आते है 15000 से ज्यादा पर्यटक

बता दे गुजरात में स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को रोजाना देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या अमेरिका के 133 साल पुराने स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के पर्यटकों से ज्यादा हो गई है गुजरात में स्थित इस स्मारक को देखने वालो की संख्या 15000 से अधिक पहुंच गई है सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड ने कहा है, ”पहली नवंबर, 2018 से 31 अक्टूबर, 2019 तक पहले साल में रोजाना आने वाले पर्यटकों की संख्या में औसतन में 74 फीसदी वृद्धि हुई है और अब दूसरे साल के पहले महीने में पर्यटकों की संख्या औसतन 15036 पर्यटक प्रतिदिन हो गयी है।

वही ये भी बता दे की यह प्रतिमा गुजरात में केवड़िया कॉलोनी में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के निकट है। भारतीय मूर्तिकार राम वी सुतार ने इसका डिजायन तैयार किया था। पहली बार वर्ष 2010 में इस परियोजना की घोषणा की गयी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर, 2018 को उसका अनावरण किया था। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ,यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है।

अब अगर हम बात करे इस साल के पर्यटक की तो ,इस साल 30 नवंबर तक केवडिया में लगभग 30,90,723 पर्यटक पहुंचे और 85.57 करोड़ रूपये का राजस्व मिला। इसमें कोई संदेह नहीं कि दरों में परिवर्तन से कीमतें भी बढ़ेंगी। ऐसे में पिछले कुछ वर्षों से महंगाई पर लगी लगाम ढीली पड़ सकती है। इसी के मद्देनजर कहा जा रहा है कि जीएसटी काउंसिल संभवत टैक्स फ्री वस्तुओं के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करेगे बल्कि न्यूनतम टैक्स स्लैब बदलकर ही ज्यादा-से-ज्यादा भरपाई करने की कोशिश होगी

Related Articles

Back to top button