उत्तर प्रदेश
गोमती की सफाई को मुख्यमंत्री योगी समेत उतरी यूपी सरकार, 7500 कर्मचारी काम पर लगे

गोमती नदी सफाई महाअभियान की शुरुआत आज सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। सुबह आठ बजे महाअभियान की शुरुआत करते हुये योगी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सफाई को लेकर सपना देखा था जिसे आज हमें साकार करना है। झूलेलाल पार्क से अभियान की शुरुआत के समय मंत्री मंत्री रीता बहुगुणा, ब्रजेश पाठक, आशुतोष टंडन, मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, स्वाति सिंह, मोहसिन रजा मौजूद रहे।
इस दौरान सीएम योगी ने लखनऊ की जनता को स्वच्छता की शपथ दिलाई और गोमती में गंदगी न फैलाने का आग्रह किया। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सीएम ने गंदगी और जलकुंभी देखकर दुख जताया था जिसके बाद महा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, गोमती स्वच्छ होने तक अभियान जारी रहेगा।