विदेश

नेपाल की पुलिस ने साइबर क्राइम और बैंक फ्रॉड के संदेह में चीनी नागरिकों को पकड़ा गया.

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा वक्‍त में जैसे जैसे स्मार्ट फोन का उपयोग बढ़ रहा है। वैसे ही साइबर क्राइम के मामलों में बढ़ोत्‍तरी हो रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्मार्ट फोन एक कांच की दीवार की तरह है जिसमें बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है। साइबर अपराधियों से खुद को बचाने के लिए बेहतर है कि आप अपने कार्ड का पासवर्ड बदलते रहें साथ ही किसी को अपना पासवर्ड बताएं।

नेशनल क्राइम ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक, गुजरात में साल 2015 में साइबर क्राइम के 242 जबकि वर्ष 2017 में 458 मामले दर्ज हुए। साल 2018 साइबर क्राइम की जो घटनाएं दर्ज हुई है, उसमें सबसे अधिक 42 ऑनलाइन ठगी, 41 एटीएम फ्रॉड, 14 वन टाइम पासवर्ड की शिकायतें हैं। खास तौर पर अहमदाबाद में साइबर क्राइम सबसे अधिक शिकायत दर्ज हुई हैं।

काठमांडू में नेपाल के पुलिस प्रमुख उत्‍तम सुबेदी Uttam Subedi ने बताया कि सोमवार को विभ‍िन्‍न ठिकानों पर छापेमारी के बाद 122 चीनी नागरिकों को पकड़ा गया। इन पर साइबर क्राइम और एटीएम मशीनों को हैक करके बैंक धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देने का संदेह है।

फ‍िलहाल, चीनी दूतावास के अधिकारियों का इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है। नेपाल पुलिस ने देश में बड़ी धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 122 चीनी नागरिकों को इस मामले में पकड़ा है।

Related Articles

Back to top button