Main Slideउत्तर प्रदेशदिल्ली एनसीआरदेशबड़ी खबर

साध्वी ज्योति का प्रियंका पर हमला बोली ‘फर्जी गांधी’ कभी भगवा को नहीं समझ सकतीं

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भगवा चोले पर दिया गए बयान पर सियासत गर्मा गई है. अब सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रियंका गांधी पर हमला बोला है. निरंजन ज्योति ने कहा कि ‘फर्जी गांधी’ कभी भी भगवा को नहीं समझ सकतीं.

निरंजन ज्योति ने उन्हें सलाह भी दी कि उन्हें अपना नाम ‘फिरोज प्रियंका’ कर लेना चाहिए.उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका को योगी सरकार से दिक्कत है, क्योंकि मुख्यमंत्री अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं. प्रियंका गांधी को यह बात स्पष्ट करनी चाहिए कि क्या वे दंगाइयों के पीछे खड़ी हैं.

प्रियंका गांधी को भगवा के बारे में और अध्ययन करने की जरूरत है. भगवा रंग ज्ञान और आत्मीयता का प्रतीक है.फतेहपुर से सांसद ने पूछा कि जिन्होंने निर्दोषों को पीटा और पुलिस पर पत्थरबाजी की क्या उन्हें सजा नहीं मिलनी चाहिए. ऐसा लगता है कि प्रियंका ने ही उपद्रवियों को भड़काया और उन्हें सड़कों पर उतरने को भी कहा

Related Articles

Back to top button