Main Slideदेशविदेश

दुनिया के सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले शहरों में भारत का बेंगलुुरु टॉप पर

दिल्ली की सड़कों पर दिनभर बना रहने वाला ट्रैफिक और रोज सुबह-शाम लगने वाला भारी जाम अब दुनिया के कई बड़े और नामी शहरों को टक्कर दे रहा है ,लेकिन ट्रैफिक के मामले में भारत का बेंगलुरु दुनिया का सबसे खराब शहर है। 2019 में यहां यात्रा के दौरान लोगों ने करीब 243 घंटे जाम में बिता दिए। उन्हें 30 मिनिट का सफर पूरा करने में 71% ज्यादा वक्त लगता है। इतना ही नहीं, खराब ट्रैफिक वाले दुनिया के शीर्ष देशों में मुंबई, पुणे और दिल्ली भी शामिल हैं। नीदरलैंड की नेविगेशन कंपनी टॉम टॉम के सालाना ट्रैफिक इंडेक्स में यह बात सामने आई है।

मनीला (फिलीपींस), बोगोटा (कोलंबिया), मॉस्को (रूस), लीमा (पेरू), इस्तांबुल (तुर्की) और जकार्ता (इंडोनेशिया) भी टॉप-10 में शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, लोग अपनी जिंदगी के औसतन 193 घंटे यानी करीब 7 दिन और 22 घंटे का वक्त हर साल जाम के हवाले कर रहे हैं। टॉप-10 में शामिल 4 भारतीय शहरों में सबसे ज्यादा कारें देश की राजधानी दिल्ली में हैं, लेकिन जाम के मामले में तीनों शहरों से पीछे है।

खराब ट्रैफिक वाले टॉप-10 शहर 

शहर     कंजेशन
बेंगलुरू, भारत   71%
मनीला, फिलीपींस 71%
बोगोटा, कोलंबिया 68%
मुंबई, भारत 65%
पुणे, भारत 59%
मॉस्को, रूस 59%
लीमा, पेरू 57%
दिल्ली, भारत  56%
इस्तांबुल, तुर्की 55%
जकार्ता, इंडोनेशिया 53%

Related Articles

Back to top button