Main Slideदिल्ली एनसीआरबिहारबड़ी खबर

NDA की संयुक्त रैली आज साथ नज़र आएंगे अमित,नीतीश

दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मी इन दिनों जोरो से चल रही है, सारी राजनीतिक पार्टी चुनाव में रण फतह करने के लिए एड़ी से चोटी तक जोर रही है। 8 फरवरी को जनता अपने भाग्यविधाता की किस्मत ईवीएम में कैद करेगी। वहीं दिल्ली चुनाव को गंभीरता से लेते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज समर में उतरने वाले हैं। प्रशांत किशोर को पार्टी से निकालने के बाद वह पहली बार गृहमंत्री अमित शाह के साथ रैली करेंगे।

प्रशांत किशोर को जेडीयू से बाहर कर दिया गया है। अब पीके की कंपनी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के लिए चुनावी रणनीति बना रही है। नीतीश कुमार ने पिछले हफ्ते कहा था कि अमित शाह की पैरवी पर ही पीके की इंट्री उनकी पार्टी में हुई थी।

उन्‍हें पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर विवादित बयान देने और अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर पार्टी से निष्‍कासित कर दिया गया था।दिल्ली के चुनावी अखाड़े में इस बार बिहार का दंगल दिलचस्प है। बीजेपी ने जेडीयू को साथ में लिया है तो कांग्रेस ने आरजेडी के सहारे पूर्वांचल के वोटरों को साधने की कोशिश की है।

जेडीयू 2 सीटों पर चुनाव लड़ रही है बुराड़ी और संगम विहार विधानसभा सीट जेडीयू के पास है तो सीमापुरी सीट एलजेपी को दी गई है। कांग्रेस ने भी आरजेडी से गठबंधन किया है और चार विधानसभा सीटों बुराड़ी, किराड़ी, उत्तम नगर और पालम से आरजेडी लड़ रही है। असल में इन चारों सीटों पर पूर्वांचली वोटर काफी तादात में हैं।

राजधानी में ऐसा पहली बार हो रहा है जब क्षेत्रीय पार्टियां इस चुनाव में प्रभावी भागीदारी दिखा रही हैं।बुराड़ी को पूर्वांचल के वोट बैंक के तौर पर देखा जाता है। ज्यादातर उम्मीदवार भी पूर्वांचल से ताल्लुक रखते हैं। इस सीट से आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक संजीव झा पूर्वांचली चेहरा हैं।

वह 2013 और 2015 में यहां से जीत चुके हैं। बीजेपी ने 2015 में पूर्वांचली चेहरा कहे जाने वाले गोपाल झा को टिकट दिया था। इस बार बीजेपी गंठबंधन की तरफ से जेडीयू के पूर्वांचली प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस गठबंधन की तरफ से आरजेडी के प्रमोद त्यागी को मौका दिया है।

Related Articles

Back to top button