Main Slideदिल्ली एनसीआरबड़ी खबर

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया

बतादे बीजेपी को भले ही दिल्‍ली विधानसभा में करारी शिकस्‍त का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उसके बयान बहादुर रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीजेपी के बयान बहादुरों की लिस्‍ट में सबसे ऊपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने इस बार यूपी के देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री बता डाला।गिरिराज सिंह ने सहारनपुर में एक प्रोग्राम के दौरान कहा देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है।

सारे बड़े-बड़े आतंकवादी दुनिया में जो भी हुए हैं, वह यहीं से निकले हैं। चाहे हाफिज शहीद ही क्यों ना हो सब यहीं निकले हैं। ये सीएए के विरोध में नहीं है, ये भारत के विरोध में हैं।

यह एक तरह से खिलाफत आंदोलन हैं। उन्‍होंने कहा की ये CAA के खिलाफ नहीं है, यह हमारे भारत के खिलाफ है। क्योंकि अगर यह केवल CAA के खिलाफ होते तो शाहीन बाग से शरजील इमाम की ये आवाज ना निकलती कि हम भारत को असम से काट देंगे और चिकन नेक को बनाकर घिरे-घिरे भारत को कमजोर करने का काम करेंगे साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा इतना ही नहीं भारत में एक इस्लामिक राष्ट्र बना देने तक की बात शरजील इमाम ने कह डाली।

अगर यह लोग सीएए का विरोध करते तो शाहीन बाग से शरजील इमाम ये नहीं बोलता कि हमारी कौम से जो टकराया है, वह बर्बाद हो गया है। वहां से अफजल गुरु और याकूब मेमन के नारे नहीं लगते, इससे साफ जाहिर हो रहा है कि बच्चों और औरतों में जहर भरा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button