LIVE TVMain Slideअसमउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशबड़ी खबर

राजधानी लखनऊ से 304 वर्ग मीटर बड़ी होगी नई अयोध्या। …..

बड़ी खबर। ….. उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या में विश्व स्तरीय पर्यटन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही नई अयोध्या बसाने जा रही है। इसके लिए अयोध्या विकास क्षेत्र का दायरा बढ़ाकर 872.81 वर्ग किमी करने की तैयारी है। यह राजधानी लखनऊ नगर निगम की सीमा 567.976 वर्ग किमी से अधिक होगा। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण जल्द शुरू होना है। इसके बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंच जाएगी।

इसको ध्यान में रखते हुए नई अयोध्या बनाने की तैयारियां चल रही हैं अयोध्या विकास प्राधिकरण ने अयोध्या विकास क्षेत्र में कुल 343 गांव को शामिल करने का प्रस्ताव किया गया है। इसमें अयोध्या के 154 गांव, गोंडा के 63 गांव और बस्ती के 126 गांवों के शामिल करते हुए नई अयोध्या विकास क्षेत्र बनाया जाएगा।

इसके बाद अयोध्या विकास क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल 87280.74 हेक्टेयर यानी 872.81 वर्ग किमी हो जाएगा। इन गांवों के अयोध्या विकास क्षेत्र में शामिल होने के बाद यहां की आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 8,73,373 हो जाएगी गोंडा में आने वाले नवाबगंज पालिका परिषद और भदरसा नगर पंचायत भी अयोध्या विकास परिषद में शामिल होगा। नवाबगंज पालिका परिषद अयोध्या से बिल्कुल सटा हुआ है। यहां से अयोध्या की दूरी मात्र आधे घंटे में तय की जा सकती है।

नई अयोध्या  872.81 किमी में बसेगी
अयोध्या         154 गांव
बस्ती        126 गांव
गोंडा        63 गांव

कुल क्षेत्रफेल होगा   87280.74 हेक्टेयर
वर्ष 2011 के आधार पर आबादी होगी    873373

Related Articles

Back to top button