Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

लोधेश्वर महादेव पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, दे सकते हैं कई बड़ी सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शुक्रवार को वन महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए बाराबंकी पहुंचे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने सबसे पहले महादेवा स्थित लोधेश्वर मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की।

यहां से निकलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान शिव व मां पार्वती के प्रिय पेड़ों का पौधरोपण कर वन महोत्सव को गति प्रदान की। जिस स्थान पर सीएम ने पौधरोपण किया उसे महादेव वाटिका नाम दिया गया है।

वन महोत्सव कार्यक्रम के बहाने लोगों को उम्मीद है कि महादेवा को पर्यटन स्थल घोषित करने समेत अन्य सौगात मिलेंगी। विदित हो कि महादेवा स्थित लोधेश्वर के यहां माथा टेकने को प्रतिवर्ष लाखों भक्त आते हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डेढ़ साल पहले रामनगर की धरती पर भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में जिस दिन चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। उसी दिन कुछ समय पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी यहीं थे।

चुनावी सभा में योगी जी ने कहा था कि जनता यहां से जिता दे तो यहां के प्रत्याशी को मंत्री हम बनवा देंगे। बुढ़वल शुगर मिल की ओर इशारा करते हुए कहा था कि इसके भी दिन बहुरेंगे। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बालमणि मुकुंद गुप्ता बताते हैं कि उनके चुनावी वादों के पूरा होने पर सब जगह चर्चा हो रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button