उत्तराखंडप्रदेश

अब 2020 में पूरी होगी चीन सीमा तक सड़क

चीन सीमा तक निर्माणाधीन सड़क अब 2020 में पूरी होगी। यह समय सीमा तीसरी बार बढ़ाई गई है। 2008 में शुरु हुई इस सड़क के निर्माण को पहले 2014 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 2018 किया गया था।

Loading...

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया और कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शनिवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) अधिकारियों के साथ चीन सीमा तक बन रही सड़क का हवाई सर्वे किया। मंत्रियों ने गुंजी में अधिकारियों के साथ सड़क निर्माण की समीक्षा की। जिला मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री मंडविया ने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के साथ ही देश की सीमा लिपूलेख तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 तक पिथौरागढ़ जिले के लिपूलेख तक सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। सड़क निर्माण हो जाने पर कैलास मानसरोवर यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री टम्टा ने कहा कि आपदा से धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। सड़कें बाधित होने से कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है। 

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button
Live TV