प्रदेशबिहार

प्रेम प्रसंग के इस क्‍लाइमेक्‍स को जान सिहर जाएंगे आप; पिता अस्‍पताल में, बेटी की मौत

बेटी ने प्रेमी से शादी की तो पिता को इतना गुस्‍सा आया कि उसने जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की। इस बीच आहत बेटी ने भी जहर खा ली। बेटी की मौज हो गई, जबकि पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना भोजपुर जिले के बड़हरा थाना अन्तर्गत देवरथ गांव में शुक्रवार को हुई। घटना को लेकर यह चर्चा भी है कि बेटी से परेशान पिता ने पहले उसे जहर दिया, फिर खुद भी जहर खा लिया।

पुलिस के अनुसार पिता व बेटी के जहर खाने की बात सत्य है। लेकिन, किसने खुद जहर खाया और किसने खिलाया यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच-पड़ताल चल रही है।

पांच दिनों पहले बेटी ने भागकर रचाई थी शादी

बताया जा रहा कि बड़हरा के देवरथ गांव निवासी सिकंदर सिंह की बड़ी बेटी वंदना कुमारी का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक गोलू के साथ चला आ रहा था। पांच दिन पहले दोनों ने भागकर शादी कर ली थी। दो दिन पहले पिता ने बेटी को आरा से बरामद किया था। लेकिन, बेटी अपने पति के साथ रहना चाहती थी। इसी बीच शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के आसपास यह घटना हुई।

बड़हरा पुलिस के अनुसार डेढ़ महीना पहले भी वंदना अपने प्रेमी के साथ भागी थी। पिता ने लोक-लाज के डर से मुकदमा नहीं किया था। इस बीच दोनों दुबारा गांव से भाग गए और शादी रचा ली। छोटे भाई अंकित ने बताया कि वरमाला के साथ दीदी ने फोटो भी भेजा था।

दो दिन पहले भी की थी खुदकुशी की कोशिश

इधर, बताया जा रहा कि वंदना दो दिन पहले बरामद होने के बाद जब घर आई थी तब उसने कमरे में पंखे से लटकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था। वह अपने प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ी हुई थी। जबकि, माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसे लेकर घर में लगातार अनबन और नोंकझोंक चली आ रही थी।

मृतका के शरीर पर मिले जख्मों को देखने से मारपीट का भी अंदेशा लगाया जा रहा है। बायें गर्दन पर भी जख्म के निशान पाए गए है जो खुदकुशी का प्रयास किए जाने का प्रतीत हो रहा है।

कमरे में बेहोश मिली वंदना, पुलिस उठाकर ले गई अस्‍पताल

इधर, बड़हरा थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद दोपहर एक बजे जब वे देवरथ गांव पहुंचे तो वंदना कुमारी कमरे में बेहोश मिली। बाहर से दरवाजा भी बंद था। उन्होंने महिला पुलिस के सहयोग से दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल,ले गए। लेकिन, उसने सदर अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।

पिता के संबंध में पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। चर्चा हैं कि उनका पटना में इलाज चल रहा है। उनकी भी हालत मरणासन्न बताई जा रही है।

दो साल पहले जेल जा चुका प्रेमी गोलू:

पुलिस के अनुसार वंदना कुमारी जिस गोलू नामक युवक से प्रेम करती थी वह दो साल पहले जेल भी जा चुका है। हालांकि, अपहरण को लेकर लड़की के पिता ने कोई केस दर्ज नहीं कराया था। उसका चाल-चलन अच्छा नहीं रहने को लेकर लड़की के परिजन हमेशा डांट-फटकार करते रहते थे।

Related Articles

Back to top button