Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

CM योगी आदित्यनाथ ने बनाया अनोखा रिकार्ड, तोड़ा नोएडा से जुड़ा एक बड़ा मिथक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोलह महीने के कार्यकाल में रिकार्ड बना दिया। वह प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने इतने कम के कार्यकाल में प्रदेश के सभी 75 जिलों का दौरा किया। इतने कम समय में प्रदेश के सभी 75 जिलों की जमीनी हकीकत से परिचित होने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवाने के डर नोएडा न जाने के मिथक को तोड़ा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने 16 महीने के कार्यकाल में प्रदेश के सभी जिलों का न सिर्फ दौरा किया बल्कि अधिकांश में रात्रि प्रवास भी किया। ऐसा नहीं है कि वह सिर्फ जिलों में एक-दो घंटा बिताकर लौट आए। जरूरत पडऩे पर कुछ जिलों में कई बार भ्रमण किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 16 महीने में सभी 18 मंडलों और 75 जिलों का दौरा कर यह साबित कर दिया कि अब वह प्रदेश के सभी जिलों की जमीनी हकीकत जान चुके हैं। कल वह हाथरस के दौरे पर थे, इसी दौरान उन्होंने प्रदेश के 75वें जिले में भी विकास कार्य तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। सीएम योगी आदित्यनाथ की योजना अब जिलों के औचक निरीक्षण पर भी निकलने की है। उत्तर प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने पहली बार इतने कम समय में सभी जिलों का दौरा किया है।

योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री का पद संभाला था। वह इसके बाद से ही अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चित हो गए। वह राज्यभर में तूफानी दौरे करते रहे हैं। इसके साथ ही सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, कानून व्यवस्था और विकास की स्थिति की समीक्षा करते हैं और राज्य सरकार की प्राथमिकताएं स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को समझाते हैं ताकि प्रदेश का कोई भी हिस्सा अब खुद को उपेक्षित न महसूस करे।रिकार्ड अनूठा इस लिए भी है कि योगी आदित्यनाथ भाजपा के स्टार प्रचारक भी हैं। कई राज्यों के चुनाव के दौरान उन्हें चुनाव प्रचार के लिए वहाँ भी जाना पड़ा। कर्नाटक चुनाव के दौरान यूपी में आँधी-तूफ़ान से जानमाल के नुक़सान पर विपक्ष ने योगी की आलोचना भी की थी।

सुबह चार बजे उठने वाले योगी आदित्यनाथ के सरकारी कामकाज की शुरुआत सात बजे तक हो जाती है। जिलों का दौरा सुबह नौ बजे तक शुरू हो जाता है। लखनऊ रहने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दस बजे तक दफ़्तर में बैठ जाते हैं और कई बार देर रात तक काम करते हैं। बताया जाता है कि योगी आदित्यनाथ दिन में 18 घंटे तक काम करते हैं। योगी आदित्यनाथ एक दिन में दो-दो जिलों में कार्यक्रम और समीक्षा बैठक निपटा देते हैं। इस कार्यकाल के दौरान योगी ने विदेश यात्रा भी कीं, कई जिलों का दौरा तो उन्होंने कई बार किया। इस दौरान उन्होंने कई जिलों और गाँवो में रात्रि प्रवास और सहभोज भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिये थे कि वह राज्य के हर जिले का दौरा करेंगे। वह प्रशासन को ऊर्जावान बनाएंगे और विकास कार्य तेजी से हों, यह सुनिश्चित करेंगे। वह यह भी सुनिश्चित करने में लगे हैं कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं जरूरतमंदों और वंचित लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचें।

योगी आदित्यनाथ ने तोड़ा नोएडा से जुड़ा बड़ा अंधविश्वास

योगी आदित्यनाथ ने इस अंधविश्वास को भी तोड़ा कि नोएडा जाने वाले मुख्यमंत्री को अपने पद से हटना पड़ता है। इसी मान्यता के चलते पूर्व में कुछ मुख्यमंत्री नोएडा जाने से बचते रहे, लेकिन योगी आदित्यनाथ तीन बार नोएडा जा चुके हैं। अभी हाल ही में पीएम मोदी की नोएडा यात्रा से पहले वहां पर इंतजामों का जायजा लेने वहां गये थे।

Related Articles

Back to top button