Main Slideविदेश

योशिदे सुगा होंगे जापान के अगले पीएम, रह चुके हैं पूर्व PM आबे के सलाहकार

योशिदे सुगा जापान के अगले पीएम होंगे। सूगा निर्वतमान पीएम शिंजो आबे का स्थान लेंगे। सुगा ने काफी समय तक शिंजो आबे के साथ काम किया है। जापान में सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की अगुवाई के चुनाव में योशिदे सुगा को जीत हासिल हुई है। आबे के कार्यकाल के दौरान 71 वर्षीय सूगा कई अहम पद संभाल चुके हैं।

लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के मेंबर योशिदे सुगा पार्टी में किसी गुट से ताल्लुक नहीं रखते हैं। उन्हें ऐसे शख्स के तौर पर देखा जा रहा है जो आबे की नीतियों को आगे ले जा सकते हैं। इनमें अमेरिका के साथ जापान का सुरक्षा गठबंधन, कोरोना महामारी से निपटना और इकॉनमी को सशक्त करना आदि शामिल है। आबे के बाद की सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों के बारे में सवाल किए जाने पर सूगा ने इस बात का उल्लेख किया कि कोरोना महामारी से निपटना सबसे बड़ी चुनौती होगी। जापान के पीएम शिंजो आबे ने स्वास्थ्य कारणों को लेकर कुछ ही दिन पहले पद से त्यागपत्र दे दिया था।

मृदुभाषी योशिदे सुगा, जापान में सबसे लंबे समय तक मुख्य कैबिनेट सचिव रहने वाले नेता हैं। वह शिंज़ो आबे के नीति समन्वयक एवं सलाहकार भी रह चुके हैं। वह प्रधानमंत्री कार्यालय की केंद्रीकृत ताकतों की धुरी रहे हैं, जिसने नौकराशाहों पर नीतियां लागू करने पर बल दिया। बता दें कि सुगा को अपनी द्वेषपूर्ण प्रतिक्रिया के चलते गत वर्ष विरोध प्रदर्शनों का भी सामना करना पड़ा था। दरअसल, एक अखबार के पत्रकार ने आबे की नीतियों की आलोचना पर उनसे कड़े सवाल पूछ लिए थे, जिसपर वे आक्रोशित हो गए थे।

Related Articles

Back to top button