उत्तर प्रदेशप्रदेश

महाशक्ति कहलाने वाला अमेरिका भी ज्ञान में हम से पीछे: राजनाथ सिंह

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मेधावी छात्रों को मन मजबूत और बड़ा कार्य करने की सलाह दी। अटल जी की रचना की पंक्ति पढ़ते हुए कहा, छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। जिस समाज में यह सोच आ जाएगी, उसे कोई तोड़ नहीं सकता। अमेरिका भी ज्ञान में हम से पीछे:

राजनाथ सिंह ने रविवार (29 जुलाई)को रवींद्रालय में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के बाद कहा कि मेधा देश की सबसे बड़ी पूंजी होती है। विद्यार्थी सिर्फ ज्ञान ही न अर्जित करें, बल्कि संस्कार भी ग्रहण करें। अंग्रेजों ने लंबे समय तक हम पर हुकूमत की। यही वजह थी हम मानने लगे कि अंग्रेजी से ही ज्ञान मिलेगा लेकिन, जो ज्ञान हमारे ऋषियों-मनीषियों ने दिया है, उसे कोई भाषा या कोई देश नहीं दे सकता। महाशक्ति कहलाने वाला अमेरिका भी ज्ञान में हम से पीछे ही है। मेरी प्रार्थना है कि देश की अस्मिता को बचा कर रखना चाहते हैं तो बच्चों को संस्कृत की शिक्षा अवश्य दीजिए। हम अंग्रेजी की आलोचना नहीं करते, लेकिन हमारी मूल भाषा संस्कृत है। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

पीएम ने विश्व में लहराई देश की सास्कृतिक पताका:

राजनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सास्कृतिक पताका को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फहराया। संयुक्त राष्ट्र में उनके एक बार कहने से पूरा विश्व योग करने लगा। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि जिस ध्यान को हम आप छोड़ रहे हैं वह आज पूरा विश्व अपना रहा है। मैं राजनीति के उठापटक में उलझा हूं पर, राजनीति शब्द के अर्थ और भाव समझ कर ही राजनीति से जुड़ा हूं। आज राजनीति के भाव को संजोने का संकल्प लेने की जरूरत है। कार्यक्रम में मेधावियों को किया सम्मानित:

आयोजन के दौरान राजनाथ सिंह ने अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की ओर से उत्कर्ष मिश्र, आशुतोष पाडेय, आदित्य अवस्थी, हर्षित दीक्षित व सौम्या वाजपेई को स्मृति चिह्न् व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बाकी मेधावियों के साथ समूह में फोटो खिंचाई। इस मौके सासद अशोक वाजपेई, विधि मंत्री बृजेश पाठक, महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, ग्राम्य विकास मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, राज्यमंत्री स्वाती सिंह, मेयर संयुक्ता भाटिया, अवध प्रात अध्यक्ष सुरेश तिवारी, सीपी अवस्थी, शिव शकर अवस्थी, दयाशकर दुबे, देवेंद्र शुक्ल और अखिलेश पाडेय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button