मध्य प्रदेश

सरपंच के भाई ने महिला से किया दुष्कर्म

श्योपुर तहसील के सौठवा गांव में बीती रात एक महिला से दुष्कर्म की घटना हो गई। महिला ने बताया कि उसके साथ सरपंच के भाई ने नशे में धुत्त होकर ये करतूत की। उस समय महिला घर में अकेली थी।

आरोपी सरपंच का छोटा भाई है। महिला ने अपने पति को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपने पति और बच्चों के साथ गांव से थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button