LIVE TVMain Slideदेशव्यापार

यूपीएसएसएससी ने ग्रुप सी के पदों पर निकली भर्ती जल्द करे आवेदन

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सीएम योगी की अनुमति के बाद ग्रुप सी के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है.

अभ्यर्थी आयोग की अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर पीईटी परीक्षा का पाठ्यक्रम देख सकते हैं. ग्रुप सी के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अंग्रेजी की जानकारी होना अनिवार्य हैं.

इस विषय से पूछें जाएंगे इतने नंबरों के सवाल

भारतीय इतिहास- 5 नंबर

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन- 5 नंबर

भूगोल- 5 नंबर

भारतीय अर्थव्यवस्था- 5 नंबर

भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन- 5 नंबर

सामान्य विज्ञान- 5 नंबर

सामान्य हिंदी- 5 नंबर

सामान्य अंग्रेजी- 5 नंबर

तर्क एवं तर्कशक्ति- 5 नंबर

सामयिकी – 10 नंबर

सामान्य जागरूकता- 10 नंबर,

अपठित हिंदी गद्यांश के विवेचना एवं विश्लेषण- 10 नंबर

ग्राफ की संख्या और विश्लेषण दो ग्राफ- 10 नंबर

तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण दो तालिकाएं- 10 नंबर

प्रारंभिक भौतिक विज्ञान, प्रारंभिक रसायन विज्ञान व प्रारंभिक जीव विज्ञान

प्रारंभिक अंकगणित- 5 नंबर

भारतीय अर्थव्यवस्था

भारतीय अर्थव्यवस्था (1947 से 1991 तक), योजना आयोग तथा पंचवर्षीय योजनाएं, मिश्रित अर्थव्यवस्था का विकास: निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र, हरित क्रांति, दुग्ध विकास एवं ऑपरेशन फ्लड, बैंकों का राष्ट्रीयकरण तथा सुधार.

-वर्ष 1991 में आर्थिक सुधार तथा उसके बाद की अर्थव्यवस्था.

-वर्ष 2014 के बाद आर्थिक सुधार – कृषि सुधार, ढांचागत सुधार, श्रम सुधार, आर्थिक सुधार व जीएसटी.

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

स्वाधीनता आंदोलन के प्रारंभिक वर्ष, स्वदेशी तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन (महात्मा गांधी तथा अन्य नेताओं की भूमिका), क्रांतिकारी आंदोनल और उग्र राष्ट्रवाद का उदय, विधायी संशोधन और ब्रिटिश इंडिया एक्ट 1935, भारत छोड़ो आंदोलन, आजाद हिंद फौज व नेता जी सुभाष चंद्र बोस.

भारतीय इतिहास

बौद्ध धर्म (गौतम बुद्ध की जीवनी व शिक्षाएं), जैन धर्म (महावीर की जीवनी व शिक्षाएं), मौर्य वंश (सम्राट अशोक), गुप्त वंश (समुद्र गुप्त व चंद्र गुप्त द्वितीय, हर्षवर्द्धन) राजपूत काल, सल्तनत काल, मुगल साम्राज्य, मरठा, ब्रिटिश राज का अभ्युदय एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, ब्रिटिश राज का सामाजिक-आर्थिक प्रभाव.

भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन

भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं, राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, संसदीय प्रणाली, संघीय प्रणाली, संघ एवं केंद्रशासित प्रदेश, केंद्र-राज्य संबंध, न्यायिक ढांचा सर्वोच्च न्यायलय, उच्च न्यायालय, जिला प्रशासन ( स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थाएं).

सामान्य जागरूकता

भारत के पड़ोसी देश, देश, राजधानी एवं मुद्रा, भारत के राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश, भारतीय संसद( राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा, विधान परिषद), राष्ट्रीय एवं अंर्राष्ट्रीय दिवस, विश्व संगठन एवं उनके मुख्यालय, भारर्तीय पर्यटन स्थल, भारत की कला एवं संस्कृति, भारत एवं विश्व के खेल, भारतीय अनुसंधान संगठन, प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक, पुरस्कार एवं विजेता, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण.

सामान्य हिंदी

संधि, विलोम शब्द, पर्यावाची शब्द, वाक्यांशो के लिए एक शब्द, लिंग, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द, मुहावरे-लोकोक्तियां, सामान्य अशुद्धियां, लेखक और रचनाएं

Related Articles

Back to top button