Main Slideउत्तर प्रदेशट्रेंडिगप्रदेश

अखिल भारत हिंदू युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर धर्म जागरण बैठक का हुआ आयोजन

अखिल भारत हिंदू युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश गुप्ता जी के बहराइच आवास पर एक धर्म जागरण बैठक का आयोजन हुआ जिसमे निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गयी

1. स्वच्छ भारत अभियान को जनजागरण अभियान मे बदल कर प्रत्येक घर मे जाकर स्वच्छता और साफ सफाई के बारे मे जागृति फैलाना

2. जिले व शहर के जीर्ण शीर्ण अवस्था मे पड़े मंदिरों और पूजन स्थलों को संगठन के सहयोग से जीर्णोधार करवाना एवम् उन स्थानो पर पूजा पाठ सतत चलता रहे इसकी व्यवस्था बनाना

3 सर्व धर्म शिक्षा अभियान के तहत प्रत्येक गाँव,कस्बा, तहसील और शहर मे गुरुकुल प्रणाली शिक्षा व्यवस्था को लागू कराने के लिए जन आंदोलन के माध्यम से संपूर्ण देश मे लागू कराना

4. अभयम और रु0ना0सेना के तत्वाधान मे प्रत्येक जिले मे एक कार्यकर्ता कार्यशाला का निर्माण करवाना जिसके अंतर्गत संगठन से जुड़ने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाए

5. बीमार और अशक्त गौ वंशीय जानवरों का उपचार करवा कर उन्हे गौशाला मे स्थापित करवाना

6. हिंदू समाज के ग़रीब अशक्त शोषित वंचित लोगो के पास जाकर उन्हे उन सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदत्त करवाना जिसको वे प्राप्त कर पाने मे अपने आपको असक्षम पाते है साथ ही उन्हे समाज की मुख्यधारा मे जोड़ने का प्रयास करना

उपरोक्त बिंदुओं को प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता मे मंडल अध्यक्ष श्री विवेक सिंह द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया
कार्यक्रम मे समस्त सम्मानित अभयम के उपाध्यक्ष श्री आशीष कुमार लोहिया (टिल्लू) एवम् योगी सेना के जिलाध्यक्ष श्री गोरखनाथ दूबे जी, रूद्र नारायणी सेना की उपाध्यक्ष श्रीमती संजू गुप्ता, शांति देवी, रूबी कश्यप, नंदनी निषाद आदि की उपस्थिति दर्शनीय थी, साथ ही श्रीजयनारायण सिंह,उत्कर्ष श्रीवास्तव, कुश्मेन्द्र चौधरी, अभिषेक साहू, उमेश चंद शुक्ला, अनिल अग्रहरी, रवि त्रिपाठी, अनूप कुमार, लक्ष्मण गुप्ता, उमेश सिंह, पवन विश्वकर्मा, सुनील कुमार, आशीष रस्तोगी, राजेश रस्तोगी, पंडित सुनील शास्त्री, रवि शंकर गुप्ता, दौलत राम गुप्ता अंकित पाठक, राजू गुप्ता सहित बहुत से कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे
अखिल भारत हिंदू युवा मोर्चा
देवीपाटन मंडल मीडियाप्रभारी
मोहित खन्ना
9305008467,9935255093

Related Articles

Back to top button