Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

कांग्रेस को बड़ा झटका: कोर ग्रुप कमेटी में यूपी से किसी भी नेता को नहीं मिला स्थान 

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की कोर ग्रुप कमेटी में यूपी के किसी भी नेता को स्थान नहीं मिल सका है। अलबत्ता मेनिफेस्टो (घोषणापत्र) कमेटी में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद व एआईसीसी सदस्य ललितेश त्रिपाठी और प्रचार कमेटी में पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी को रखा गया है।

कोर ग्रुप कमेटी में यूपी से किसी भी नेता को स्थान न मिलने को प्रदेश कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की निगाह में यहां ऐसा कोई नेता नहीं आया, जिसे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सके।

यह स्थिति तब है, जब देश में यूपी से ही सबसे ज्यादा लोकसभा सदस्य चुने जाते हैं। सलमान खुर्शीद और ललितेश त्रिपाठी कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र तैयार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button