LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबर

फोटो -डिम्पल यादव का जन्मदिन प्रदेशभर में उल्लास के साथ मना, लखनऊ में महिलाओं की विशेष भागीदारी, सेवा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा आयोजन


लखनऊ(आरएनएस )। समाजवादी पार्टी की मैनपुरी से लोकसभा सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन गुरुवार को राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने जन्मदिन कार्यक्रमों में भाग लेकर डिम्पल यादव को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर केक काटे गए, कंबल वितरित किए गए और जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ।समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में उत्सव का माहौल देखने को मिला, जहां किशन सिंह के बैंड ने गीत-संगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को खुशनुमा बना दिया। कई टोलियों में महिलाएं गीत गाते हुए डिम्पल यादव को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचीं और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात भी की। अखिलेश यादव ने जन्मदिन की बधाई देने आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और उनके स्नेह व समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की मौजूदगी में महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के आयोजन में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर बिरयानी का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में अरविन्द कुमार सिंह पूर्व सांसद, रमेश प्रजापति, विजय सिंह, सुरेन्द्र नायक, मणींद्र मिश्र, देवेन्द्र सिंह जीतू, एसके राय सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।एडवोकेट अब्दुल मजीद मंसूरी और रिंकी सिंह की ओर से कंबल वितरण किया गया, जिसमें यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा भी मौजूद रहे। अपर्णा जैन और वीरेंद्र की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। पूजा यादव ने वाराणसी स्थित अन्नपूर्णा देवी मंदिर का प्रसाद और अंगवस्त्र लाकर भेंट किया।समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव सत्यम बाजपेयी ने अपने साथियों के साथ गौतमपल्ली स्थित हनुमान मंदिर में पूजन कर डिम्पल यादव की दीर्घायु की कामना की। बलरामपुर अस्पताल में प्रवक्ता फखरूल हसन चांद के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख दद्दन खां, प्रवक्ता दीपक रंजन, प्रतिभा सिंह और हरप्रीत ने जरूरतमंदों को व्हीलचेयर और सर्जिकल सामान वितरित किया।शिरोज कैफे लखनऊ में भी जन्मदिन के अवसर पर केक काटा गया, जिस पर समाजवादी पार्टी का साइकिल निशान बना था। यहां एसिड पीड़ित स्टाफ को फखरूल हसन चांद, दीपक रंजन और उनके साथियों द्वारा शाल और कंबल भेंट किए गए।जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वालों में मुन्नी पाल, सिम्मी प्रजापति, पूजा यादव, भारती चौहान, इषरत हक, राबिया बेगम, सुमन कठेरिया, प्रिया पाठक, अनीता यादव, अंजू चौहान, अंशू कोडिया, विजयश्री गौतम, पायल सिंह, चिंता यादव, शर्मिला महाराज, लता जायसवार, सीमा यादव, कालिंदी भारद्वाज, नसरीन, मालती यादव, मनीषा साहा, मनीषा यादव, रितु यादव, ऊषा गौतम, शबनम जहां, पूजा गुप्ता, सरोज यादव, रीता निषाद, पूजा वर्मा, साधना सिंह, जीनत, आशमा, मंगला यादव, शबनम खां, सलमा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता शामिल रहीं।सेवा, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता के संदेश के साथ डिम्पल यादव का जन्मदिन कार्यक्रम प्रदेशभर में समाजवादी पार्टी के लिए उत्साह और सक्रियता का प्रतीक बनकर सामने आया।

Related Articles

Back to top button