LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबर

कर्पूरी ठाकुर जयंती पर सपा का संकल्प, 2027 में पीडीए सरकार बनाकर सामाजिक न्याय का राज स्थापित करेंगे : अखिलेश यादव

लखनऊ(आरएनएस )। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए की लड़ाई को और मजबूत करने के लिए यह संकल्प लिया गया है कि कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश में पीडीए सरकार बनाकर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी वर्ष 2027 में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।अखिलेश यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने जीवन में मिले अपमान को भी ताकत में बदला और वंचित समाज को सम्मान दिलाया। आज भी पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को उनके हक और अधिकार दिलाने का संघर्ष जारी है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर, कर्पूरी ठाकुर, डॉ. राममनोहर लोहिया और नेताजी द्वारा दिखाए गए रास्ते पर ही समाजवादी पार्टी चल रही है।सपा अध्यक्ष ने कहा कि अब पीडीए से ही नया रास्ता निकलेगा।

भाजपा आज भी पीडीए के खिलाफ साजिशें कर रही है, लेकिन जनता अब जागरूक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के षड्यंत्र अब सफल नहीं होंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार जाते ही केंद्र सरकार की भी खैर नहीं बचेगी, क्योंकि जनता उनसे मुक्ति पाने को व्याकुल है।कार्यक्रम में सविता समाज के वक्ताओं ने कहा कि समाज का यह संकल्प है कि वर्ष 2027 में समाजवादी सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने सतीश समर सविता द्वारा लिखित पुस्तक ‘भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर–एक लोकतांत्रिक मूल्यों की विचार माला’ का विमोचन भी किया।कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, विधायक राम अचल राजभर, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button