Main Slideखबर 50देशबड़ी खबर
48 घंटे में होर्मुज नहीं खोला तो राख हो जाएंगे पावर प्लांट’, ट्रंप की ईरान को ‘विनाशकारी’ डेडलाइन

समुद्री मार्ग अवरुद्ध रहने पर वॉशिंगटन ने तेहरान को सख्त कदम की चेतावनी दी. ट्रंप ने यहां तक कह दिया है कि आदेश का पालन न होने पर अमेरिका ईरान के पावर ग्रिड को ध्वस्त कर देगा और इसकी शुरुआत सबसे बड़े बिजली केंद्र से की जाएगी
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को कठोर सैन्य चेतावनी दी है. शनिवार को अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की समय सीमा (Deadline) देते हुए कहा है कि यदि इस दौरान होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह और बिना किसी खतरे के नहीं खोला गया, तो अमेरिकी सेना ईरान के ऊर्जा ढांचे को नेस्तनाबूद कर देगा.



