ईंधन संकट के बीच सरकार का मास्टरस्ट्रोक, रेस्तरां, ढाबों और कैंटीन के लिए बढ़ाया गैस आवंटन

पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण भारत की ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई। इसके चलते शुरुआत में होटल और रेस्तरां जैसे वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को एलपीजी की आपूर्ति में कटौती की गई, ताकि घरेलू रसोई में आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा सके।
- सरकार ने कमर्शियल एलपीजी का आवंटन बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया
- घरेलू उत्पादन में सुधार को देखते हुए 20 प्रतिशत बढ़ाया वाणिज्यिक गैस का आवंटन
- पश्चिम एशिया संकट के कारण कमर्शियल एलपीजी आपूर्ति में कर दी गई थी कटौती
पीटीआई, नई दिल्ली। सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कमर्शियल एलपीजी का आवंटन 20 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इससे कुल आवंटन 50 प्रतिशत हो गया है। आवंटन बढ़ाए जाने का सीधा लाभ रेस्तरां, ढाबों और कैंटीन जैसे वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को मिलेगा। घरेलू उत्पादन में वृद्धि के कारण स्थिति सामान्य होने की ओर बढ़ रही है।
भारत की ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई