
REPL स्पोर्ट्स कम्पनी ने किया नियमों का उल्लंघन
राजाजीपुरम में स्थित बहुउद्देशीय इनडोर मिनी स्टेडियम
क्षेत्रीय जनता व खिलाड़ियों ने किया विरोध
जर्जर स्थिति में स्टेडियम चोटिल होते हैं खिलाड़ी
राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम में आवास विकास का सरकारी मिनी इनडोर स्टेडियम में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है आवास विकास के अधिकारी और प्राइवेट कंपनी की मिलीभगत और लापरवाही के चलते स्टेडियम जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। यहां पर कई दशकों से खेल रहे लोगों ने इसको लेकर प्रोटेस्ट किया है। आरोप है कि आवास विकास ने स्टेडियम REPL नामक कंपनी को लीज पर दिया है नॉर्म्स के मुताबिक कंपनी को 6 महीने में पूरे स्टेडियम को दुरुस्त कराना था और इस 6 महीने का पैसा सरकार कंपनी से नहीं लेगी उसके बाद 5 सालों तक पैसा लिया जाएगा लेकिन कंपनी ने 1 साल हो जाने के बाद भी स्टेडियम को ठीक तो कराया नहीं बल्कि थर्ड पार्टी को लीज पर देकर नियम विरुद्ध काम कर रही है। बैडमिंटन स्टेडियम की स्थिति इतनी खराब है कि आए दिन लोग चोटिल होते हैं। जिस स्थान पर योग होता था वहां पर कंक्रीट डलवाकर क्रिकेट टर्फ बनाया जा रहा है वृद्ध महिलाओं को कहीं दूसरी जगह जाकर योग करने की हिदायत दे डाली। शौचालय की भी समुचित व्यवस्था नहीं है आम लोगों के लिए प्रतिदिन ₹4 का टिकट लगता था उसे भी बंद कराकर मनमाने तरीके से पास बना रहे हैं। खिलाड़ियों ने खुद अपने पैसों से इनडोर स्टेडियम को दुरुस्त करवाया है। अकादमी चलाकर मनमाने तरीके से फीस वसूली जा रही है। नियम के विरुद्ध अन्य खेलों के लिए थर्ड पार्टी को लीज पर दिया जा रहा है। सरकारी नियमों और फीस की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है। कई बार शिकायत किए जाने पर भी कंपनी के लोग नहीं सुनते और अधिकारियों की मिली भगत से इनके ऊपर कोई कार्रवाई भी नहीं होती। पूरे राजाजीपुरम के लोगों के स्वास्थ सुधार के लिए बस यही एक स्थान बचा था जिसको भी बर्बाद कर दिया गया है।



