विदेश

मछलियों की झड़प में भिड़े दो देश गई 5 लोगों की जान…

कई बार देखा जाता है कि दो देशों के बीच विवाद सामने आते ही रहते हैं और इन झगड़ों में जान भी चली जाती है. ऐसे ही दो देश हैं अफ्रीकी देश हैं कांगो और यूगांडा जिनके बीच विवाद चल रहा है और ये विवाद काफी बढ़ गया जिसके चलते कुछ लोग की मौत भी हो गई. बता दें, ये विवाद किसी और चीज़ को लेकर नहीं बल्कि मछलियों को लेकर हुआ था. आपको बता दें, युगांडा में मछलियों के कमी काफी कंही है जिसके कारण एडवर्ड और अल्बर्ट लेक से गैर क़ानूनी तरीके से इन मछलियों को निकला जा रहा है.

दरसल, दोनों देशो में एडवर्ड लेक को लेकर विवाद बढ़ गया कि इसमें युगांडा के 2 सैनिकों और 3 नागरिकों की मौत हो गई. इन दोनों झीलों में ज्यादा हिस्सा कांगो का ही है. इन देशों में मछली ही उनकी जीविका का मुख्य साधन है और युगांडा में इस लेक का जितना पानी आता है उसमे मछली पकड़ने का काम खुले तौर पर चल रहा है. इन झील में कैटफिश, टिलापिया और नाइल पर्च जैसी मछलियां मिलती हैं और स्थानीय लोग इन मछलियों को खाते हैं और ज्यादातर हिस्सा निर्यात कर दिया जाता है. 

मछलियों को खाने और निर्यात कर ये लोग अपनी जीविका चलाते हैं. युगांडा की बात करें तो यहां की जीडीपी में मछली पालन के व्यवसाय का हिस्सा सिर्फ 3 फीसदी है और करीब 7 लाख से भी ज्यादा लोग इस पर निर्भर हैं. इतना ही नहीं अफ्रीकी देशों में मछलियों को लेकर अक्सर ही विवाद सामने आते हैं. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि यहां की आबादी निरंतर बढ़ती का रही है

Related Articles

Back to top button