LIVE TVउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेश

तेज रफ्तार डंफर बना कालः कम्हरिया पुल पर बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

सीतापुर। कमलापुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया पुल पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान दीपक (19) पुत्र रामू निवासी चैड़िया कोठार थाना रामपुर कलां तथा इंद्रराज (20) पुत्र प्यारेलाल निवासी तेलाईगांव थाना सिधौली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शनिवार शाम को लेबर लेने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। थाना प्रभारी इतुल चैधरी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, नाबालिग चालक गंभीर
सीतापुर। पिसावां थाना क्षेत्र के नेवदिया गांव के पास पिसावां-मिश्रिख मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि नाबालिग बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, खेत जा रही नेवदिया निवासी जगदेई (50) को तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला और बाइक चला रहा 15 वर्षीय आयुष (पुत्र रामविलास), निवासी भिठौरा, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान जगदेई की मौत हो गई, जबकि आयुष की हालत नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button